महाराष्ट्र में भाजपा बनेगी सबसे बड़ी पार्टी, CM के लिए फडणवीस सबसे आगे
(India) महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में करीब एक साल का वक्त बाकी है। अगले साल अप्रैल में लोकसभा चुनाव होने हैं और उसके कुछ
महीने बाद ही महाराष्ट्र के असेंबली इलेक्शन हैं। इस बीच राज्य में राजनीतिक हल चल तेज है और एक के बाद एक आने वाले कई
सर्वे भी माहौल बना रहे हैं। पिछले दिनों एक सर्वे आया था, जिसमें एकनाथ शिंदे को सीएम पद के लिए सबसे पसंदीदा नेता बताया
गया था। इस सर्वे में अनुमान जाहिर किया गया है कि
महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव यदि आज हो जाएं तो भाजपा 123 से 129 सीटें हासिल करके सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है।
इन सभी पार्टियों में सबसे खराब स्थिति उद्धव ठाकरे की लीडर शिप वाले शिवसेना गुट की हो सकती है। इस गुट को 17 से 19 सीटें
ही मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 12 सीटें जा सकती हैं। सर्वे के मुताबिक एनसीपी और कांग्रेस की मजबूती वाले
मराठवाड़ा में भी भाजपा बड़ी सफलता पा सकती है। इस इलाके में कांग्रेस को 10 सीटें और शिवसेना को एक ही मिल सकती है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।