राजस्थान में बिपोर्जॉय तूफ़ान के बाद मानसून ने दी दस्तक
(Jaipur, Jaipur) राजस्थान में मानसून के दस्तक देते ही झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है । बीते 24 घंटों में जयपुर, सीकर , झुंझुनूं, अलवर , राजसमंद और पाली सहित कई शहरों में 2 से लेकर 4 इंच तक पानी बरसा। राज्य में लगातार हो रही बारिश से कई छोटे बांध ओवरफ्लो हो कर छलकने लगे है । इसी बीच मौसम विभाग ने 30 जून तक दक्षिण-पूर्वी और उत्तरी राजस्थान के कई जिलों में मध्यम से अति भारी बारिश होने की संभावना जताते हुए 4 जिलों में रेड और 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कोटा, झालावाड़, बारां में 29 जून को अतिभारी बारिश होने की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 से 72 घंटों के भीतर मानसून पूरे राजस्थान में सक्रिय हो जाएगा ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।