कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का 81वां जन्मदिन आज,पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई।
(India) Mallikarjun Kharge Birthday Today:कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे का आज 21 जुलाई को 81वां जन्मदिन हैं,खडगे का जन्म 21 जुलाई 1942 को कर्नाटक में हुआ था.या यूं कहे खडगे का राजनीतिक सफर काफी लंबा रहा.आज जन्मदिवस के मौके पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं.

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा-श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, मैं आपके लंबे और स्वस्थ्य जीवन की कामना करता हूं. पीएम मोदी के अलावा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी खरगे को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. उन्होंने आगे लिखा कि आपकी कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणा है. आपके लिए ढेर सारा प्यार और मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।