कोहली बने सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज़, 500वें इंटरनेशनल मैच में लगाये 76वां शतक ।
(India) भारत-वेस्टइंडीज के बीच ओवल में खेले जा रहे दुसरे टेस्ट मैच का दूसरा दिन विराट कोहली के नाम रहा, वें 500वें इंटरनेशनल मैच में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने और सबसे तेज 76 इंटरनेशनल शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बने। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा। कोहली ने अपने इस शतक से ऑल टाइम ग्रेट बैटर सर डॉनाल्ड ब्रैडमैन के टेस्ट शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की। दुसरे टेस्ट मैच के दुसरे दिन कोहली के 121 रनों की शानदार पारी के बदौलत टीम इंडिया 400 रन का आंकड़ा पार किया। वें दिग्गज सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया, कोहली ने 500वें इंटरनेशनल मैच में 76 शतक लगाये जबकि सचिन 500 मैच तक 75 शतक लगाए थे। इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट से ज्यादा शतक सिर्फ सचिन तेंदुलकर ने ही लगाए हैं। इसके लिए उन्होंने 664 इंटरनेशनल मैच खेले।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।