नीतीश न ममता, इंडिया के संयोजक के फेस की रेस में इस नेता का नाम आगे, सर्वे ने चौंकाया
(India) लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष ने इंडिया नाम से गठबंधन कना लिया है इसका संयोजक कौन होगा। इस पर अभी तक कोई नेता मुंह नहीं खोल रहा है। संयुक्त विपक्ष का संयोजक बनने की रेस में नीतीश कुमार से लेकर ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल से लेकर राहुल गांधी तक के नाम शामिल है। इनमें से मुहर किसके नाम पर लगेगी। यह अभी तक तय नहीं है। इस बीच विपक्ष के सयोंजक के चेहरे को लेकर एक नया सर्वे सामने आया है। इस सर्वे में ममता, नीतीश, केजरीवाल,राहुल गांधी को तवज्जो मिली है।

इससे पूर्व एक अन्य सर्वे में लोगों ने विपक्ष के पीएम पद के उम्मीदवार के रूप् में राहुल गांधी का विकल्प बताया था कि अगर राहुल गांधी नही तो उनकी जगह विपक्ष का पीएम दावेदार कौन हो सकता है। इसके जवाब में 33 फीसदी लोगों ने नीतीश कुमार को अपनी पसंद बताया। इसके अलावा मात्र दस फीसदी लोगों ने माना कि ममता बनर्जी विपक्ष की तरफ से प्रधानमंत्री पद का चेहरा हो सकती है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।