चौथे दिन का खेल समाप्त, भारत ने दिया कुल 365 रन का टारगेट
(India) भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे 2 टेस्ट मैच की सीरीज में, भारत दुसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल समाप्त होते होते अपनी मजबूत पकड़ बना ली है, इससे पहले भारत पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक पारी और 141 रन से जीत हासिल की थी , भारत इस मैच की पहली पारी में 438 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज पहली पारी में 289 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया 183 रन के बढ़त के साथ दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 181 रन बनाएं और पारी घोषित कर दी। कुल 364 रन के बढ़त के साथ भारत ने वेस्टइंडीज को 365 रन का लक्ष्य दिया है। जवाब में वेस्टइंडीज चौथे दिन का खेल समाप्त होते होते 2 विकेट खोकर 76 रन बना लिए है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।