भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच बारिश के चलते हुआ रद्द
(India) भारत और वेस्टइंडीज के बीच क्वीन पार्क ओवल के मैदान में खेला जा रहा दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच ड्रा के साथ ख़त्म हुआ, भारत इस मैच में पहले दिन से ही मजबूत पकड़ बना ली थी, लेकिन टेस्ट मैच में 5वें दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया। जिससे भारत 2 टेस्ट मैचों की इस सीरीज को 1-0 से अपने नाम कर लिया, भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 438 रन बनाए, जिसमें विराट कोहली ने शतकीय पारी खेली । रोहित शर्मा,रविंद्र जडेजा, इशान किशन और अश्विन ने अर्धशतक लगाया । मैच के अंतिम दिन भारत को जीत के लिए जहां 8 विकेट चाहिए थे वहीं वेस्टइंडीज को 280 रन जरूरत थी। लेकिन अंत में मैच हुए बारिश के चलते मैच को रद्द करना पड़ा और यह मैच ड्रॉ रहा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।