केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस, मणिपुर हिंसा पर चर्चा करने की मांग की
(India)
संसद के मानसून सत्र के पांचवे दिन कि कार्रवाई शुरू होते ही कांग्रेस,केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वाश प्रस्ताव का नोटिस दे दिया, कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने लोकसभा स्पीकर ऑफिस में अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया। वहीं बीआरएस के सांसद नामा नागेश्वर राव ने भी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है, बता दे की यह नोटिस मणिपुर में हुए हिंसा के खिलाफ दिया गया है, लोकसभा में कांग्रेस के नेता व्हिप मनिकम टैगोर ने कहा प्रधानमंत्री मोदी का घमंड तोड़ने के लिए यह अविश्वाश प्रस्ताव दिया जा रहा है। पीएम मोदी संसद में मणिपुर पर कोई बयान नहीं दे रहे हैं, इसीलिए हमें इस आखिरी हथियार का इस्तेमाल करना पड़ा र्र्ह है। लोकसभा में कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने अविश्वाश प्रस्ताव का नोटिस देते हुए मणिपुर की स्थिति पर चर्चा कराने कि मांग की, वहीं राजद सांसद मनोज कुमार झा,कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला, रंजीत रंजन,डीएमके सांसद तिरुचि शिवा,आप सांसद राघा चड्ढा ने नियम 267 के तहत बिजनेस नोटिस को निलंबित कर मणिपुर की स्थिति पर चर्चा की मांग की है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।