भारत और आयरलैंड के बीच होने वाले मैच की कप्तानी कर सकते है बुमराह
(India) 18 अगस्त से शुरू होने वाली भारत और आयरलैंड के बीच 3 दिवसीय T-20 इंटरनेशनल मैच की अगुवाई जसप्रीत बुमराह कर सकते है। खबरों की माने तो अगर जसप्रीत बुमराह आयरलैंड के दौरे पर शामिल होते है तो उन्हें भारत की कप्तानी मिल सकती है। जिससे सीनियर खिलाड़ियों को आयरलैंड दौरे से आराम मिलेगा, और वो बेंगलुरु में होने वाले एशिया कप की तैयारी करेंगे। बता दे कि बेंगलुरु में एशिया कप की तैयारी का कैम्प 24 और 25 अगस्त को लगेगा। इससे पहले इंडिया और आयरलैंड के बीच 18,20 और 23 अगस्त को मैच खेला जायेगा, भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने इस कैम्प में टीम के सभी खिलाड़ियों के शामिल होने को कहा है, क्योंकि एशिया कप की तैयारी इसी टूर्नामेंट से पुख्ता होगी। इस सिचुएशन में रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा जैसे सीनियर खिलाड़ियों के साथ हार्दिक पंड्या भी कैम्प का हिस्सा होंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।