(India)
Rajasthan: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है.राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर लगातार चल रहे विवाद के बीच अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने यह फैसला लिया है और अपना इस्तीफा पत्र सरकार को भेजा है.हरिप्रसाद शर्मा का इस्तीफा पत्र स्वीकार होने की संभावना जताई जा रही है.अगर उनका इस्तीफा स्वीकार हो जाता है तो उनके स्थान पर नए व्यक्ति को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी जाएगी.अनुमान लगाया जा रहा है कि इस्तीफा देने के बाद हरिप्रसाद शर्मा फुलेरा विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे.अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा का कहना है कि मेरे इस्तीफा देने से राजस्थान के लाखों भर्ती प्रतियोगी परीक्षायें समय से होगी और इसमें किसी तरह की समस्या नहीं आएगी.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।