T-20 वर्ल्ड कप 2024 का शेड्यूल BCCI ने किया जारी, अमेरिका पहली बार ICC के किसी ग्लोबल इवेंट की करेगा मेजबानी
(India) T-20 वर्ल्ड कप 2024 का शेड्यूल BCCI द्वारा जारी कर दिया गया है, जिसका पहला मैच 4 जून को होगा और अंतिम मैच 30 जून को खेल जायेगा। इस बार T-20 वर्ल्ड कप का मैच अमेरिका और वेस्टइंडीज के 10 शहरों में 27 दिन तक चलेगी, जिसमें 20 टीमों के बीच 55 मैच खेला जायेगा। क्रिकेट इतिहास में अमेरिका पहली बार 147 साल के बाद ICC के किसी ग्लोबल इवेंट की मेजबानी करता नज़र आएगा। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अमेरिका के शॉर्टलिस्ट किए गए 4 शहरों को इंस्पेक्ट कर लिया है, इस बार टी-20 वर्ल्ड कप में अमेरिका कि टीम भी शामिल हो रही है। अमेरिका के 4 शहरों फ्लोरिडा, मोरिसविले, डालास और न्यू यॉर्क शहर में बने स्टेडियम को शॉर्टलिस्ट किया गया है। जिसमें केवल फ्लोरिडा स्थित लॉडरहिल स्टेडियम को ही इंटरनेशनल स्टेडियम का स्टेटस मिला है, इस स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रहे सीरीज के T-20 मैचों को अगस्त में खेला जायेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।