कांग्रेस से दोस्ती का दिखेगा कमाल, बंपर फायदे में अरविंद केजरीवाल
(India) 26 दलों के विपक्षी गठबंधन इंडिया ने 2024 के लिए कमर कस ली है। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समेत दो दर्जन से अधिक छोटी-बड़ी पार्टियों का यह गठबंधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजय रथ को रोक पाएगा या नहीं यह एक बड़ा सवाल है। जवाब तो लोकसभा चुनाव के बाद ही मिलेगा। फिलहाल दो सर्वे में भविष्यवणी की गई है कि विपक्षी महागठबंधन के लिए अभी दिल्ली दूर है। शनिवार को जारी किए गए इंडिया टीवी-सीएनएक्स ओपिनयन पोल के मुताबिक देश में लगातार तीसरी बार एनडभ्ए सरकार बन सकती है।
सर्वे के आंकड़े यदि हकीकत में बदलते हैं तो आम आदमी पार्टी को बड़ा फायदा होगा। कांग्रेस से गठबंधन के बाद अरविंद केजरीवाल की पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन दिखा सकती है। अप को कुल 10 सीटों पर जीत मिलने की भविष्यवाणी की गई है। जबकि पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी को महज एक सीट पर जीत हासिल हुई थी। 2014 में आप को पंजाब में 4 सीटों पर जीत मिली थी। पिछले दोनों चुनाव में आप अकेले ही अखाड़ में उतरी थी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।