अजित पवार ने राजीव गांधी की तुलना पीएम मोदी से करते हुए मोदी को मिस्टर क्लीन कहा
(India) महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों से यह ख़बर आ रही है जहां महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने पूर्व पीएम राजीव गांधी की तुलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कर दी है,उन्होंने कहा राजीव गाँधी को 'मिस्टर क्लीन' के नाम से जाना जाता था हमारे मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी वही इमेज है। आपको बता दे की पिछले महीने NCP को तोड़कर भाजपा-शिवसेना सरकार में शामिल होने वाले पवार ने मंगलवार को पुणे के एक कार्यक्रम में यह बात कही। अजित पवार ने आगे कहा कि हम पिछले 9 साल से पीएम मोदी का काम देख रहे हैं। जैसा लोकप्रियता उन्हें इंटरनेशनल लेवल मिला है वैसा कोई दूसरा नेता नहीं है, मोदी जी के कारण भारत को आज दुनिया में अलग तरह का सम्मान मिलता है। इंदिरा गांधी को भी इसी तरह का सम्मान मिलता था, जब वह दूसरे देशों का दौरा करती थीं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।