(India)
भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रहे सीरीज में आज से टी-20 का आगाज़ होने जा रहा है। भारत वेस्टइंडीज के ख़िलाफ इस सीरीज का टेस्ट मैच और वनडे जीत चुका है,वहीं अब टी-20 सीरीज पर कब्ज़ा ज़माने की तैयारी में है। इस सीरीज का पहला मुकाबला त्रिनिदाद (पोर्ट ऑफ स्पेन) में रात 8:00 बजे से खेला जाएगा। वहीं भारत का यह 200वां इंटरनेशनल टी-20 मैच होगा, भारत 200 टी-20 खेलने वाला दूसरा देश बनेगा। इससे पहले पाकिस्तान 200 मैच पूरे कर चुका है। यह सीरीज भारत के लिए 2024 वर्ल्ड कप के लिहाज से अहम होगी, क्योंकि 2024 का टी-20 वर्ल्ड कप यहीं खेला जाना है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।