राजस्थान प्रदेश देश में अपराध की राजधानी बन चुका है, प्रदेश में सख्त कानून बनाए जाए- सांसद हनुमान बेनीवाल
(RAJASTHAN, RAJASTHAN) राजस्थान के भीलवाड़ा में हुए गैंगरेप और हत्या घटना मामले में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने सरकार के खिलाफ कदम उठा लिया है. जयपुर में जालूपुरा स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने कहा- राजस्थान प्रदेश देश में अपराध की राजधानी बन चुका है। अपराधियों पर रोक लगाने के लिए सरकार को कड़े एक्शन लेने चाहिए. सरकार को चाहिए कि वे रेप जैसी वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों को सरेआम सजा दें. इस तरह के आरोपियों के लिए सरकार को एनकाउंटर का आदेश जारी करना चाहिए. सांसद हनुमान बेनीवाल ने आगे कहा कि सरकार को आत्मचिंतन कर अपराधियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की जरूरत है. सरकार को अब जागने की ज़रुरत है,अगर अब भी सरकार आंखें मूंद कर बैठी रहेगी तो स्तिथि और ज्यादा बद से बद्तर हो जाएगी. बेटियों की सुरक्षा के लिए प्रदेश में सख्त कानून बनाये जाने चाहिए.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।