(India)
बीते दिन शुक्रवार को अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में लोगों ने रेलवे स्टेशन और गाड़ियों पर चढ़कर पुलिस पर बोतल फेंकी और बैरिकेड तोड़ दिए. यू-ट्यूबर के बुलावे पर इकट्ठा हुई भीड़ से इस दंगे की शुरुआत हुई. दरअसल मुद्दा यह है कि काई सीनेत नाम के एक यू-ट्यूबर ने लोगों को मुफ्त में प्ले स्टेशन देने की घोषणा की थी,जिसकी वजह से न्यूयॉर्क के यूनियन स्क्वायर पार्क पर लगभग 2 हजार लोगों की भीड़ जमा हो गई. जानकारी के मुताबिक जमा हुई भीड़ ने अचानक से दंगे शुरू कर दिए. लोगों के बीच प्ले-स्टेशन लेने के लिए लड़ाईयां होने लगी. वे एक-दूसरे को पीटने लगे. देखते ही देखते वहां झगड़ा और पथराव शुरू हो गया, लोगों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरू कर दी. इस दंगे में कई लोग घायल हो गए. मौके पर हज़ारों पुलिस दंगाई स्तिथि को कंट्रोल करने के लिए पहुंचे.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।