(India)
भारत-वेस्टइंडीज के बीच चल रहे टी-20 सीरीज में वेस्टइंडीज की लगातार दूसरी जीत। वेस्टइंडीज ने भारत को दूसरे टी-20 मुकाबले में 2 विकेट से हराया। इस जीत के साथ कैरेबियाई टीम 5 मुकाबलों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। आपको बता दे कि मैच गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला गया। सीरीज का तीसरा मुकाबला 8 तारीख को इसी मैदान पर होना है। रविवार को भारत-वेस्टइंडीज के बीच हुए तीसरे टी-20 मैच में भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 152 रन बनाए। भारत के तरफ से तिलक वर्मा सबसे ज्यादा 51 रनों की पारी खेली, जवाब में वेस्टइंडीज ने 18.5 ओवर में 8 विकेट पर जीत हासिल कर ली। निकोलस पूरन 67 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।