(India)
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मानसून सत्र में अविश्वास प्रस्ताव पर दूसरे दिन अपनी स्पीच देने के साथ ही कहा, आज मै दिमाग से नहीं दिल से बोलना चाहता हूँ। इस दौरान उन्हने स्पीकर को धन्यवाद देते हुए कहा सबसे पहले मैं आपका धन्यवाद करना चाहता हूं कि आपने मेरी सांसदी बहाल की। उन्होंने ये वादा किया कि अपनी भाषण में आज प्रधानमंत्री मोदी पर हमला नही करेंगे, और ना ही अडाणी जी पर फोकस करेंगे जो आपके सीनियर नेता है। राहुल गाँधी ने अपनी भाषण में फारसी साहित्य के लेखक और सूफी संत जलालुद्दीन रूमी का जिक्र किया और कहा-जो शब्द दिल से आते हैं,वो शब्द दिल में जाते हैं, तो आज मैं दिमाग से नहीं दिल से बोलना चाहता हूं। मैं आप लोगों पर इतना आक्रमण नहीं करूंगा। एक-दो गोले जरूर मारूंगा,लेकिन उतना ज्यादा नही मारूंगा आप रिलेक्स कर सकते है ।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।