(India)
अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में बुधवार को जोरदार चर्चा हुई, सुबह पहले सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, तो शाम को गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. पर करारा प्रहार किया. इससे पहले स्मृति ईरानी ने राहुल के आरोपों पर पलटवार किया। संसद के मॉनसून सत्र में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस का आज तीसरा दिन है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे। कांग्रेस नेता और सांसद गौरव गोगोई ने एनडीए सरकार के खिलाफ 8 अगस्त को अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। आज का दिन बहूत ही अहम है , क्योंकि विपक्ष हमेशा से प्रधानमंत्री को सदन में बहस के लिए मांग करते रहे है। वहीं आज प्रधानमंत्री मोदी सदन में विपक्ष द्वारा उठाए गए सभी सवालों का जवाब देंगे,आशा है की वे मणिपुर हिंसा पर चर्चा करेंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।