रूस ने चाँद पर भेजा अपना मिशन लूना 25, मकसद चाँद पर पानी की खोज करना है
(India) 47 साल बाद रूस ने चाँद पर अपना मिशन लूना-25 लांच किया है. दरअसल इसका मकसद चाँद पर पानी की खोज करना है. रूस का यह मिशन चाँद के साउथ पोल पर उतरेगा. इस यान को मॉस्को से करीब 5,550 किमी ईस्ट में बसे अमूर ओब्लास्ट के वोस्तोनी कॉस्मोड्रोम से लॉन्च किया गया है. बता दे कि इससे पहले 1976 में रूस ने मून पर अपना यान भेजा था. जानकारी के मुताबिक मिशन लूना-25 चाँद की ओर निकल चुका है और लगातार 5 दिन तक चाँद की ओर बढ़ेगा. 5 दिन बाद लूना-25 चाँद की ऑर्बिट में 7 से 10 दिन तक चक्कर लगाएगा. अनुमान लगाया जा रहा है कि 21 या 22 अगस्त को यह मिशन चाँद की सतह पर उतर सकता है. दूसरी ओर भारत का चंद्रयान-3 23 अगस्त को चाँद पर लैंड करेगा.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।