(India)
भारत-वेस्टइंडीज के बीच चल रहे टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज अमेरिका के सेंट्रल ब्रॉवर्ड पार्क एंड ब्रॉवर्ड काउंटी स्टेडियम फ्लोरिडा में खेला जाएगा। भारतीय समय अनुसार टॉस शाम 7:30 बजे और मैच रात 8 बजे से शुरू होगा। आपको बता दू कि 5 टी-20 की सीरीज में वेस्टइंडीज 2-1 से आगे हैं। भारत पर सीरीज हार का खतरा मंडरा रहा है, टीम को सीरीज में बने रहने के लिए भारत को आज का मैच जीतना ही होगा, यानी भारत के लिए अब सभी मैच डू और डाई के सामान है। चौथे टी-20 के बाद कल इसी पिच पर पांचवा टी -20 मैच भी खेला जाएगा। तीसरे टी-20 मैच में सूर्यकुमार यादव के 83 रन की दमदार पारी खेली जो टीम को जीत दिलाने के कामयाब रही ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।