पहली बार भारत ने गंवाई 5 मैचों की टी-20 सीरीज,वेस्टइंडीज से 7 साल बाद कोई सीरीज हारी है टीम इंडिया
(India) भारत-वेस्टइंडीज के बीच चल रहे 5 टी-20 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 3-2 से हार गई। वेस्टइंडीज से 7 साल बाद कोई सीरीज हारी है टीम इंडिया,फ्लोरिडा के लॉडरहिल स्थित क्रिकेट ग्राउंड पर टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 165 रन का स्कोर खड़ा किया, जवाब में कैरेबियाई बल्लेबाजों ने 18 ओवर में 2 विकेट पर टारगेट को हासिल कर लिया। भारत के टॉप आर्डर और मिडिल आर्डर एक बार फिर फेल हुए , यशस्वी जैसवाल 5 रन जबकि शुभमन गिल 9 रन बना कर पविलियन लौट गए। वहीं सूर्यकुमार यादव के 61 रनों की शानदार पारी खेली। वेस्टइंडीज के ब्रैंडन किंग नाबाद 85 रन और निकोलस पूरन के 47 रन के बदौलत वेस्ट इंडीज ने इस मैच को अपने नाम किया,और साथ में इस सीरीज पर भी कब्ज़ा किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।