(India)
30 अगस्त से शुरू होने वाला एशिया कप का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। इसके साथ ही 20 अगस्त तक भारतीय टीम का ऐलान भी होने वाला है। सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक हालिया प्रदर्शन को देखते हुए और पिछले वनडे वर्ल्ड कप के बाद के स्टैट्स के आधार पर 15 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट किया गया है,जो भारतीय टीम में शामिल हो सकते हैं। तो आइये जानते है उन खिलाड़ियों को, इस लिस्ट में सबसे पहला नाम रोहित शर्मा का है, वो वन डे फॉर्मेट के रेगुलर कप्तान रहे है, साथ ही वो सीनियर खिलाड़ी भी है, दूसरा विराट कोहली इन्हें पिछला वर्ल्ड कप से काफी एक्सपीरियंस मिला है इसके साथ ही कई युवा खिलाड़ी है जिसमें श्रेयस अय्यर,शुभमन गिल,सूर्यकुमार यादव,केएल राहुल,ईशान किशन/संजू सैमसन,हार्दिक पंड्या,रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर,जसप्रीत बुमराह,मोहम्मद शमी,मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव जैसे खिलाडियों को टीम में जगह मिल सकती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।