आतंकी हमले की साजिश रच रहा युवक हुआ गिरफ्तार, उम्र मात्र 17 साल
(India) अमेरिका में आतंकी हमले की साजिश रच रहे एक लड़के को गिरफ्तार किया गया है. इसकी उम्र 17 साल बताई जा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक इस 17 साल के लड़के का संबंध अल-कायदा से थे और ये एक बड़े हमले की तैयारी कर रहा था. जानकारी के मुताबिक लड़के को फिलाडेल्फिया में गिरफ्तार किया गया है. और उसके पास से टैक्टिकल इक्विपमेंट, तार, केमिकल और रिमोट डेटोनेटर की तरह इस्तेमाल किए जाने वाले डिवाइस बरामद किये गए है. बताया जा रहा है कि लड़का इन सामानों का इस्तेमाल करके बड़े पैमाने पर हमला करने वाला हथियार बना रहा था.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।