(India)
11 महीने बाद आज शुक्रवार 18 अगस्त को जसप्रीत बुमराह इंटरनेशनल मैच खेलेंगे. बता दे कि पिछले साल सितंबर से बुमराह कमर की चोट की वजह से टीम से बाहर थे. जानकारी के मुताबिक आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच से पहले जसप्रीत बुमराह ने कहा- 'रिहैबिलिटेशन के दौरान भी मैं टी-20 मैच की तैयारी नहीं कर रहा था. मैं हमेशा से वर्ल्ड कप की तैयारी कर रहा था. इस समय को मैंने कभी बुरे दौर की तरह नहीं समझा.' जसप्रीत बुमराह ने कहा वापसी कर बहुत अच्छा लग रहा है. अब मै फिर से मैच खेलूंगा. नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में कड़ी मेहनत कर रहा था. काफी लम्बा रास्ता था, अब अच्छा लग रहा है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।