(India)
चन्द्रमा पर अपना राज जमाने के लिए निकला रूस का मिशन लूना-25 रविवार को समाप्त हो गया। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार लूना-25 चंद्रमा की सतह से टकराने के बाद नष्ट हो गया । लेकिन रूस ने चांद पर उतरने की अपनी उम्मीदें नहीं छोड़ी हैं। रूस की अंतरिक्ष एजेंसी ROSCOSMOS ने अगले सात सालों में तीन लूनर मिशन की योजना बनाई है। और तो और इन मिशन के बाद रूस एक मिशन को दोस्त चीन के साथ अंजाम देगा। रूस की अंतरिक्ष एजेंसी ROSCOSMOS की मानें तो लूना-25 अनियंत्रित कक्षा में घूमने के बाद चंद्रमा से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। वहीं लूना-25, 47 वर्षों के बाद रूस का पहला चंद्रमा मिशन था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।