भारत ने सीरीज पर किया कब्जा, आयरलैंड को 33 रनों से दी मात
(India) भारत और आयरलैंड के बीच चल रहे 3 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला भारत ने 33 रनों से अपने नाम किया। इस मैच के साथ ही भारत ने इस बाइलेटरल सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। साथ ही इस सीरीज पर कब्जा कर लिया है। आपको बता दे इस सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने 2 रनों से अपने नाम किया था, वहीं इस सीरीज का अगला मुकाबला 23 अगस्त को खेला जाएगा। डबलिन के द विलेज स्टेडियम में भारत ने टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 185 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 152 रन ही बना सकी। भारत के तरफ से ऋतुराज गायकवाड़ ने 58 रनों की शानदार पारी खेली,वहीं आयरिश बल्लेबाज़ एंड्रयू बालबर्नी ने 72 रनों की शानदार पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।