(India)
एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में है वहीं उपकप्तानी के लिए हार्दिक पंड्या को चुना गया है। विकेटकीपर के लिए केएल राहुल,और साथ ही बैटर श्रेयस अय्यर, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी हुई है। वहीं कप्तान रोहित शर्मा का कहना है- टीम के मिडिल ऑर्डर बैट्समैन को फ्लेक्सिबिलिटी दिखानी होगी। उन्हें किसी भी पोजिशन पर बैटिंग करने के लिए भेजा जा सकता है। आपको बता दे कि एशिया कप की शुरुआत 30 अगस्त से हो रही है, साथ ही भारत का पहला मैच 2 सितम्बर को पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका में होगा। वहीं एशिया कप का फाइनल 17 सितम्बर को होगा, एशिया कप के बाद अक्टूबर में वर्ल्ड कप होगा, सबकी नज़र एशिया कप के बाद वर्ल्ड कप कर रहेगी
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।