दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आज से शुरू हो रह है BRICS सम्मेलन,पीएम मोदी सम्मलेन के लिए रवाना हुए
(India) ब्राजील रूस भारत चीन और दक्षिण अफ्रीका के समूह यानी BRICS का 15वाँ सम्मलेन आज से दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग में शुरू हो रहा है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के लिए मंगलवार सुबह रवाना हो चुके है। इस शिखर सम्मलेन का समापन 24 अगस्त को किया जायेगा, सूत्रों से मिली खबर के अनुसार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन सम्मेलन में वर्चुअल मोड में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सीरील रामाफोसा, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा भाग लेंगे। हालांकि, अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किए जाने के चलते रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन 15वें ब्रिक्स सम्मेलन में वर्चुअल मोड में हिस्सा लेंगे, जबकि भौतिक रूप से रूस का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री सेरगेई लावरोव करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।