वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान की हुई जीत, एक विकेट से हारा अफगानिस्तान
(India) वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को एक विकेट से हराया. पाकिस्तान टीम ने इस जीत के साथ 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. बता दे कि इस सीरीज का आखिरी मुकाबला 26 अगस्त को कोलंबो में खेला जाएगा. श्रीलंका के हंबनटोटा में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे अफगानिस्तान के ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज (151 रन) ने शतकीय पारी खेली. अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 301 रन का टारगेट दिया. इसके बाद पाकिस्तान ने 49.5 ओवर में 9 विकेट पर जीत हासिल कर ली.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।