(India)
30 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप श्रीलंका और पाकिस्तान में खेला जाएगा। यह एशिया कप बहुत ही अहम है क्योंकि इसके एक महीने बाद ही वर्ल्ड कप भारत में खेला जाएगा। वर्ल्ड कप के मद्देनजर भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश अफ़गानिस्तान एशिया की सभी टीमें अपने को टीम मजबूत करने लगी हुई है। 30 अगस्त को पकिस्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान और नेपाल के बीच पहला मैच खेला जायेगा। वहीं दूसरा मैच श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच पाल्लेकल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा। वहीं सबकी नज़र 2 सितम्बर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे तीसरे मैच पर रहेगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।