नवाज शरीफ अक्टूबर में पाकिस्तान लौटेंगे और चुनाव प्रचार का जिम्मा संभालेंगे
(India) पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के प्रमुख नवाज शरीफ के भाई शाहबाज शरीफ ने जानकारी देते हुए बताया कि नवाज शरीफ अक्टूबर में पाकिस्तान लौटेंगे. हालांकि, वो कौन सी तारीख को आएंगे, इसे लेकर उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी है. लेकिन इतना कहा है कि नवाज शरीफ अक्टूबर में पाकिस्तान लौटेंगे और चुनाव प्रचार का जिम्मा संभालेंगे. बता दे कि शाहबाज शरीफ केयरटेकर प्रधानमंत्री को पदभार सौंपने के बाद पिछले रविवार को लंदन पहुंच गए थे. वहां अपने बड़े भाई नवाज शरीफ से मुलाकात के बाद उन्होंने यह जानकारी दी.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।