वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास
(India) हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में चल रहे वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। आपको बता दे टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पादप प्राप्त करने वाले नीरज वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में इतिहास रच दिया है। वह इस टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं,नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 88.17 मीटर का थ्रो फेंका और पहले स्थान पर कब्जा जमाया। वहीं, सिल्वर मेडल पाकिस्तान के अशरफ नदीम की झोली में गया, नदीम ने अपने दूसरे प्रयास में 87.82 मीटर का थ्रो किया। नीरज की ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विट किया,'प्रतिभाशाली नीरज चोपड़ा ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिखाया है। उनका समर्पण, सटीकता और जुनून उन्हें न सिर्फ एथलेटिक्स में चैंपियन बनाता है बल्कि पूरे खेल जगत में उन्हें उत्कृष्टता का प्रतीक बनाता है। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने पर आपको बधाई'



Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।