एशिया कप की शुरुआत हो चुकी है, आज एशिया कप का दूसरा मुकाबला बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेला जायेगा। आपकी बता दे एशिया कप के पहले मुकाबले में पकिस्तान ने नेपाल को 238 रनों से हराया था, वहीं अब दूसरा मुकाबला कैंडी के पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समय अनुसार दोपहर 3:00 बजे से होगा। इस एशिया कप में श्रीलंका बहूत ही कमजोर दिख रही है क्योंकि इनके 5 प्रमुख खिलाड़ी इंजरी के कारण टीम का हिस्सा नहीं हैं। वहीं बांग्लादेश के भी विकेटकीपर बैटर लिटन दास इंजरी के कारण एशिया कप नहीं खेल सकेंगे। 2022 के एशिया को श्रीलंका ने जीता था। लेकिन इस बार कुछ खिलाड़ी चोटिल हैं जबकि दो कोविड-19 संक्रमित पाए गए हैं। श्रीलंकाई खिलाड़ी वानिंदु हसारंगा, दुश्मंता चामीरा, लाहिरू कुमारा और दिलशान मधुशंका चोटों से जूझ रहे हैं, जबकि कुसल परेरा अभी कोविड-19 संक्रमण से नहीं उबरे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।