यूक्रेन को डिप्लीटेड यूरेनियम से लैस गोला-बारूद भेजने की तैयारी में अमेरिका
(India) यूक्रेन को पहली बार अमेरिका डिप्लीटेड यूरेनियम से लैस गोला-बारूद भेजने की तैयारी में है. ये ऐसे गोला-बारूद है जिसमें यूरेनियम की मात्रा कम होती है. जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि ये हथियार रूसी टैंकों को तबाह करने में यूक्रेन की मदद करेगा. साथ ही इन गोला-बारूद को अमेरिका के अब्राम टैंकरों से फायर किया जा सकेगा. ये हथियार यूक्रेन के लिए नए पैकेज का हिस्सा होंगे और इसकी कीमत लगभग 3 हजार करोड़ रुपए है. सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका इन हथियारों की सप्लाई की घोषणा अगले हफ्ते कर सकता है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।