एशिया कप में आज भारत और नेपाल का मुकाबला, भारत का पिछला मुकाबला बेनतीजा रहा था
(India) एशिया कप सीरीज का पांचवा मुकाबला आज कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और नेपाल के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगी, वहीं भारत और नेपाल के बीच क्रिकेट के इतिहास में पहली बार आमने-सामने होंगे। क्योंकि नेपाल पहली बार एशिया कप के लिया क्वालीफ़ायर किया है, भारत का पहला मुकाबला बारिश की वजह से बेनतीजा रहा था। आज भारत के पास जीतने का मौका है। भारतीय टीम एशिया कप की सबसे सफल टीम है। टीम सात बार एशिया कप की चैम्पियन रही है, इनमें 6 बार वनडे और एक बार टी-20 टूर्नामेंट की ट्रॉफी शामिल है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।