(India)
5 अक्टूबर से भारत में शुरू होने वाले वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया ने अपना प्लेइंग-11 एलान कर दिया है। श्रीलंका के कैंडी में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजित अगरकर के साथ टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी मौजूद थे जहां उन्होंने टीम का एलान किया। वहीं आपको बता दे कि भारत का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से 8 अक्टूबर को चेन्नई के चेपॉक मैदान पर होगा। ये है भारत की वर्ल्ड कप टीम के 15 खिलाड़ी, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।