(India)
भारत के दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी इस वक्त अलग-अलग जगह घूम रहे हैं, और जिंदगी का खुलकर आनंद ले रहे हैं। माही आईपीएल 2023 के बाद से क्रिकेट से दुरिया बना ली है। वहीं अब अमेरिका के पूर्व प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप भी उनके फैन बन गए हैं। फिलहाल एमएस धोनी अमेरिका में है और अपनी छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर धोनी का एक फोटो काफी वायरल हो रही है, जिसमें माही एक गोल्फ गेम की मेजबानी कर रहे है और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ नज़र आ रहे है। आपको बता दे यूएस ओपन 2023 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले को देखने के लिए एमएस धोनी भी पहुंचे थे। मैच से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।