(India)
जी-20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोतज की गेस्ट लिस्ट से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का नाम गायब है। मोदी सरकार के इस कदम को पार्टी नेता दलित विरोधी बता रहे है। एक कांग्रेसी नेता ने पीएम मोदी की तुलना मनु से कर दी। सरकार के इस कदम की आलोचना करते हुए कांग्रेस नेता ने जातिगत भेदभाव का आरोप लगाया है। तमिलनाडु कांग्रेस के नेता मोहन कुमारमंगलम ने कहा कि मोदी है तो मनु है। कुमारमंगलम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी प्राचीन हिंदू ऋषि महर्षि मनु की विरासत को कायम रख रहे है। जिन्होंने मनुस्मृति लिखी थी जिसे अक्सर हिंदू आचरण के लिए मार्गदर्शक के रूप में वर्णित किय जाता है। जाति-आधारित भेदभाव को बढ़ावा देने के लिए कई विद्वानों द्वारा इसकी आलोचना की गई है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।