(India)
पड़ोसी देश पाकिस्तान से भारत में हुए G 20 सम्मलेन जुडी खबरें आ रही है। G 20 शिखर सम्मेलन की सफलतापूर्वक मेजबानी के लिए पाकिस्तान के लोगों ने भारत की प्रशंसा की। जहां पाकिस्तान के एक स्थानीय निवासी ने कहा, '75 सालों से पाकिस्तान की विदेशी रणनीति में हम नाकाम हो रहे हैं। वहीं हमारा पड़ोसी देश में G 20 की बैठक हो रही है, पूरी दुनिया के बड़े बड़े नेता भारत आये और पाकिस्तानी आवाम को पता तक नहीं है कि पड़ोस में क्या हो रहा है। इस बार G 20 की बैठक पाकिस्तान में हो सकती थी, मगर ये भारत में हुई। क्योंकि पाकिस्तान अर्थव्यवस्था और सुरक्षा के हवाले से बहुत पीछे चला गया है।'
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।