(India)
एशिया कप 2023 में भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए सुपर-4 मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। आपको बता दे भारत की इस एशिया कप में यह पहली हार है। टॉस जीतकर गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी रही, बांग्लादेश के महज 59 रनों पर भारत ने 4 विकेट चटकाए। बंगलदेश अपनी पारी सम्हालते हुए 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 265 रन बनाये। वहीं जवाब में टीम इंडिया 259 रन पर आल आउट हो गई और छह रन से मैच हार गई। इस मैच में भारत के तरफ से शुभमन गिल ने 121 रनों की शानदार पारी खेली, गिल के अलावा इस मैच में भारत का कोई भी बैट्समैन नहीं चला। अंत में भारत को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।