संसद में जारी स्पेशल सेशन कांग्रेस का नया वार
(NewDelhi, NewDelhi) संसद में विशेष सत्र का आज तीसरा दिन है जहा पर सुबह से ही महिला आरक्षण बिल को लेकर दोनों सदनों के बीच विवाद चल है और निसिस और इसी बीच नई संसद के उद्घाटन के दौरान सांसदों को संविधान की बांटी गई कॉपी एक नए विवाद का कारण बन गयी है | दरअसल कांग्रेस का कहना है की नई संसद के उद्घाटन के दौरान सांसदों को संविधान की जो कॉपी बांटी गई है, उसमें छपी प्रस्तावना से 'सेक्युलर' और 'सोशलिस्ट' शब्द हटा दिए गए हैं जिसको लेकर के अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाया है कि 'हम जानते हैं ये शब्द 1976 में एक संशोधन के बाद जोड़े गए थे, लेकिन अगर आज कोई हमें संविधान देता है और उसमें ये शब्द नहीं हैं, तो यह चिंता की बात है।' वही दूसरी ओर इसके जवाब में सरकार ने कहा है कि संविधान की कॉपी में मूल संविधान की प्रस्तावना शामिल की गई है। जिसमें 'सेक्युलर' और 'सोशलिस्ट' शब्द नहीं थे। दरअसल, संविधान की प्रस्तावना में ये दोनों शब्द 1976 में 42वें संशोधन के जरिए शामिल किए गए थे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।