भारत की बेटी रच रही इतिहास एशियाड शूटिंग में फिर हासिल किए 2 गोल्ड और 2 सिल्वर
(India) एशियाड शूटिंग में आज भारत को मिले 2 गोल्ड, 2 सिल्वर:टूर्नामेंट के छठे दिन टेनिस में सिल्वर समेत 6 मेडल अब तक भारत के पास कुल 31 पदक | पलक ने 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में 242.1 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। ईशा सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल इंडिविजुअल में 239.7 स्कोर कर सिल्वर मेडल जीता |
19वें एशियन गेम्स के छठे दिन आज भारत ने अब तक 5 मेडल अपने नाम कर लिए हैं| चीन के हांगझोउ में भारतीय निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी है.निशानेबाजों ने आज 2 स्वर्ण और 2 रजत जीते। टेनिस में, रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनी ने पुरुष युगल में रजत पदक जीता। वहीं स्क्वैश में भारतीय महिला टीम को कांस्य पदक मिला |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।