टीम इंडिया तिरुवनंतपुरम पहुंची अचानक मुंबई क्यों लौटे विराट कोहली कल नीदरलैंड से होगा मुकाबला
(India) भारतीय टीम को विश्व कप से पहले दूसरा अभ्यास मैच खेलने के लिए तिरुवनंतपुरम पहुंचना था। विराट कोहली टीम के साथ नहीं गए और वापस मुंबई लौट आए | रिपोर्ट्स की मानें तो इसके पीछे निजी कारण हैं। भारत के करिश्माई बल्लेबाज विराट कोहली को निजी कारणों से गुवाहाटी से मुंबई लौटना पड़ा | जबकि भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ी नीदरलैंड के खिलाफ अपने दूसरे अभ्यास मैच के लिए तिरुवनंतपुरम पहुंच गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि कोहली प्रैक्टिस मैच मिस करेंगे या नहीं| लेकिन एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि स्टार बल्लेबाज 2 अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले के लिए समय पर लौट आएंगे। आज शाम तक अपनी टीम से जुड़ें | कोहली भारतीय टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं। नीदरलैंड का वॉर्मअप मैच उतना महत्वपूर्ण नहीं है | लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ पिछला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था | इसे देखते हुए बल्लेबाज कुछ रन बनाना चाहेंगे। क्रिकबज ने एक सूत्र के हवाले से बताया-भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने पुष्टि की कि वह निजी कारणों से मुंबई गए थे। कोहली जल्द ही टीम से जुड़ेंगे |

रिपोर्ट के मुताबिक, कोहली पर्सनल इमर्जेंसी के चलते मुंबई लौटे हैं। आपको बता दें कि भारतीय टीम 3 अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ विश्व कप अभ्यास मैच खेलने जा रहे है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के एक सूत्र ने पुष्टि की कि वह निजी कारणों से मुंबई गए थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।