(India)
वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक भारत में होगा | वर्ल्ड कप से पहले आईसीसी रैंकिंग में भारत का नंबर 1 बनना खिलाड़ियों के लिए बूस्टर की तरह है | अगर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाकी बचे दो वनडे मैचों में से एक भी जीतने में सफल रही तो वह नंबर वन वनडे टीम के तौर पर वर्ल्ड कप में उतरेगी | भारत के पास विश्व की नंबर-1 वनडे टीम के तौर पर वर्ल्ड कप में उतरने का मौका है।ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया यह उपलब्धि हासिल कर सकती है। टीम इंडिया कंगारुओं के खिलाफ सीरीज जीतते ही टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बन जाएगी। ऐसे में भारत एक साथ सभी फॉर्मेट में रैंकिंग में टॉप पर पहुंचने वाला दुनिया का दूसरा देश बन जाएगा | 2014 में अब तक सिर्फ दक्षिण अफ्रीका ही यह मुकाम हासिल कर सका है |
आपको बता दें कि वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया ने तीनों फॉर्मेट में नंबर 1 रैंकिंग हासिल कर दुनिया को हिला दिया है | केएल राहुल की कप्तानी में भारत ने शुक्रवार 22 सितंबर को मोहाली में खेले गए पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को एकतरफा अंदाज में 5 विकेट से हरा दिया |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।