इजराइल पर हमास के हमले से भारत की अर्थव्यवस्था पर असर
(International) फिलिस्तीन और इजराइल के बीच जंग से जहा एक और 1500 से ज़्यादा लोगो की मौत हुई है तो वही दूसरी ओर हमले का असर भारत की कुछ कंपनियों पर दिख रहा है | इन कंपनियों में अडाणी पोर्ट, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, जैन इरिगेशन, सन फार्मा, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और विप्रो जैसी कंपनियां शामिल है लकिन हमले का सबसे ज़्यादा असर अडाणी पोर्ट के शेयर में देखा गया क्युकी इजराइल ने अपना पोर्ट जनवरी 2023 में अडाणी ग्रुप को ऑफिशियल हैंडओवर कर दिया था | ग्रुप के पास साल 2054 तक इस पोर्ट को ऑपरेट करने के अधिकार हैं। आपको बता दे की भारत और इज़रायल एक दूसरे के अच्छे बिज़नेस सपोटर्स है जिसके वजह से भारत इजराइल में हो रही गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। वही अडानी पोर्ट्स देश के 14 बड़े पोर्ट्स को ऑपरेट करती है | हलाकि इज़राइल में जंग का असर शेयर मार्किट के साथ साथ कच्चे तेल के दामों पर भी देखा गया ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।