(India)
पठानकोट हमले के मास्टमाइंड और भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी शाहिद लतीफ की हत्या कर दी गई है. जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की सियालकोट में अज्ञात लोगों ने गोली मारकर आतंकी शाहिद लतीफ की हत्या की है. बता दे कि मास्टरमाइंड शाहिद लतीफ NIA के मॉस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था. लतीफ पाकिस्तान के गुजरांवाला का रहने वाला था और जैश ए मोहम्मद से इसका संबंध था और यह जैश के लिए सियालकोट में काम भी करता था. जैश के लिए लतीफ आतंकियों को तैयार करता था और हमले की योजना बनाता था. 2 जनवरी 2016 को पंजाब के पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमला हुआ था और उस हमले का मास्टमाइंड यही शाहिद लतीफ था. इसके अलावा इंडियन एयरलाइंस विमान के अपहरण में भी आतंकी शाहिद लतीफ का हाथ था.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।