हार्दिक पांड्या का जन्मदिन अरुण जेटली स्टेडियम मनाया गया, साथी क्रिकेटर्स रहे साथ
(India) हार्दिक पंड्या अपना 30वां जन्मदिन कभी नहीं भूलेंगे, क्योंकि दिल्ली के फिरोजशाह मैदान पर जहां उन्होंने केक काटा, वहां करीब 40 हजार लोग मैच देखने पहुंचे थे | पांड्या ने कहा, मुझे पूरी रात और सुबह बहुत सारी शुभकामनाएं मिलीं| भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या आज यानी 11 अक्टूबर को 30 साल के हो गए। वर्ल्ड कप में केके अफगानिस्तान (भारत-अफगानिस्तान ) के खिलाफ मैच से पहले पंड्या ने अपना जन्मदिन मैदान पर बिताया | पंड्या के साथ टीम इंडिया के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर और फिलहाल कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे जतिन स्प्रू भी मौजूद थे | इस मौके पर हार्दिक बेहद खुश नजर आए | उन्होंने कहा कि यह उनकी जिंदगी में पहली बार है कि वह अपने जन्मदिन पर कोई मैच खेल रहे हैं | मेरे जन्मदिन के खास मौके पर स्टेडियम में केक काटने के बाद हार्दिक पंड्या ने कहा, टीम में हर कोई जानता है कि आज मेरा जन्मदिन है| मुझे सुबह और कल रात सोने से पहले ढेर सारी शुभकामनाएं मिली हैं।हमने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की| हमने गेंदबाजी करते समय उन पर दबाव डाला और परिस्थितियों का फायदा उठाया। जब हमने तीन विकेट खोए तो हम दबाव में थे, लेकिन जिस तरह से उन्होंने उस दबाव को संभाला, उसके लिए विराट और केएल को श्रेय दिया जाना चाहिए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।