मिल रहे संकेतों के आधार पर कहा जा रहा है कि भारत पाकिस्तान पर बड़ा हमला करेगा, क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम अच्छी फॉर्म में नजर आ रही है |
वनडे वर्ल्ड कप में 14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी| यह मैच दोपहर 2 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा | विश्व कप में दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मैच खेले गए हैं, जिनमें से सभी में भारत ने पाकिस्तान को हराया है। इस बार भी टीम इंडिया जीत की प्रबल दावेदार है
भारत के इस दावे के पीछे सिर्फ इतिहास नहीं है| फिलहाल भी 5 फैक्टर ऐसे हैं जो बताते हैं कि इस मैच में भारत का पलड़ा भारी मान रहे है |भारत का टॉप ऑर्डर फॉर्म में, पाकिस्तान को बदलनी पड़ी टीम 2023 में एशिया कप तक पाकिस्तान के टॉप-3 बल्लेबाज शानदार फॉर्म में थे, परंतु सितंबर में एशिया कप शुरू होने के बाद से उनके टॉप तीन बल्लेबाजों की फॉर्म खराब हो गई है| जिससे भारत को बहुत लाभ मिल रहा है
पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आजम नेपाल के खिलाफ शतक लगाने के बाद एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाये | बाबर विश्व कप के पहले दो मैचों में बुरी तरह विफल रहे और केवल 10 और 5 रन ही बना सके।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।