गाजा में घुसी इजरायली सेना: नॉर्थ गाजा खाली करने की डेडलाइन खत्म
(International) इजराइली सेना ने नॉर्थ गाजा में रह रहे 11 लाख लोगों को साउथ गाजा जाने के लिए शनिवार को 6 घंटे का टाइम दिया था। ये डेडलाइन खत्म हो चुकी है। गाजा बॉर्डर की तरफ जाने वाली सड़कें आर्मी के ट्रकों से भरी हुई हैं। ये उस युद्ध की तैयारी है, जिसका ऐलान इजराइल ने हमास के खिलाफ किया है। इजराइल ने फिलहाल जमीनी हमले की बात नहीं की है, लेकिन शुक्रवार देर शाम गाजा के सलाह अल दीन रोड पर हमले में 70 लोगों की मौत के बाद माना जा रहा है कि ऑपरेशन शुरू हो चुका है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।